Trusted Source Image

CG Vyapam Result: सीजी व्यापम रिजल्ट सब इंजीनियर और डीटीपी ऑपरेटर परीक्षा के लिए जारी, फाइनल आंसर की जांचें

Abhay Pratap Singh | March 20, 2026 | 10:34 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी की  गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 20 मार्च को सब इंजीनियर (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा (NRDC25) और डीटीपी ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर परीक्षा (MIII25) का परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकते हैं।

सीजी व्यापम सब इंजीनियर रिजल्ट 2025 और सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा मंडल ने परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की और स्कोरलिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया है।

परीक्षा मंडल ने कहा कि व्यापम की वेबसाइट पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं। सब इंजीनियर परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को और डीटीपी ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर परीक्षा 1 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी।

Also readCG TET Result 2026: सीजी टीईटी रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, फाइनल आंसर की और स्कोर लिस्ट जांचें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सब इंजीनियर एवं डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 20 मार्च, 2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा का अंतिम उत्तर कुंजी तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

सीजी व्यापम स्कोर लिस्ट में रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और प्राप्त कुल अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

CG Vyapam Result 2025 Out: डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी व्यापम परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • पोस्ट से संबंधित लिंक खोजें और रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण की सहायता से परिणाम जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications