Abhay Pratap Singh | March 19, 2026 | 09:28 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 परीक्षा प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन पात्रता के लिए और द्वितीय पाली में कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन पात्रता के लिए कराई गई थी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर की टीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया है। सीजी टीईटी 2026 परीक्षा 1 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
सीजी व्यापम टीईटी स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, पेपर (Paper-1 / Paper-2), विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, अधिकतम अंक, परिणाम की स्थिति (पास/ फेल), श्रेणी और परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण शामिल हैं। सीजी टीईटी सर्टिफिकेट जीवनभर के लिए वैध होता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीजी टीईटी मॉडल उत्तर पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई। इसके बाद 19 मार्च, 2026 को अंतिम उत्तर, परीक्षा परिणाम तथा प्राप्तांक सूची जारी कर दी गई। परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों को पात्र याअपात्र दर्शाया गया है।”
सीजी टीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% (150 में 90 अंक) और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी वर्ग को 50% (150 में 75 अंक) अंक लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=RESULT पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: