Trusted Source Image

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा, रोजगार उपलब्ध कराने में रही विफल - पूर्व सीएम अखिलेश यादव

Press Trust of India | March 19, 2026 | 07:31 PM IST | 1 min read

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी तादाद में पढ़े लिखे नौजवानों के पास काम नहीं है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है। (इमेज-आधिकारिक एक्स/अखिलेश यादव)
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है। (इमेज-आधिकारिक एक्स/अखिलेश यादव)

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 मार्च को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी विफल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी तादाद में पढ़े लिखे नौजवानों के पास काम नहीं है। भाजपा देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है और स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अंतिम साल में स्वास्थ्य मंत्री लाइन में लगकर छापा डालने का दिखावा कर रहे है जबकि गरीबों को दवा-इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं।

Also readराजस्थान के टीएसपी क्षेत्रों में ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण की मांग, सीएम को लिखा पत्र

अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में गरीबों को समय पर न एंबुलेंस मिलती है और न इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को मुसीबत में फंसा दिया है और मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट चरम पर है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सभी करतूतों को जान चुकी है और 2027 में भाजपा से मुक्ति के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश फिर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications