Abhay Pratap Singh | March 19, 2026 | 06:53 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2025 प्रीलिम्स डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 19 मार्च को असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट (LT Grade) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए शारीरिक शिक्षा (Physical Education) विषय का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3,858 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। प्रीलिम्स रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट यूपी एलटी ग्रेड (शारीरिक शिक्षा) मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होंगे। यूपीपीएससी असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट 2025 प्रीलिम्स एग्जाम फिजिकल एजुकेशन विषय के लिए 18 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड फिजिकल एजुकेशन प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। इससे पहले आयोग ने गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, कॉमर्स, अंग्रेजी, बायोलॉजी, उर्दू, म्यूजिक, आर्ट्स और एग्रीकल्चर/ हॉर्टीकल्चर विषय के प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिए हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शारीरिक शिक्षा विषय के लिए कुल पंजीकृत 34,290 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 22,956 ही परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर शारीरिक शिक्षा विषय में एलटी ग्रेड टीचर पद के मुख्य परीक्षा के लिए 3858 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
यूपी एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन संबंधित विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/ कट ऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से फिजिकल एजुकेशन के 258 पद भरे जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: