Trusted Source Image

UP LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट जीवविज्ञान और अंग्रेजी परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 06:39 PM IST | 2 mins read

यूपी एलटी ग्रेड मेन्स एग्जाम के लिए इंग्लिश विषय में कुल 7,165 उम्मीवारों और बायोलॉजी विषय में 2,789 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 24 फरवरी को असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट (मेल/ फीमेल) प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए जीवविज्ञान और अंग्रेजी का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी एलटी ग्रेड इंग्लिश रिजल्ट 2026 और यूपी एलटी ग्रेड बायोलॉजी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इससे पहले, आयोग वाणिज्य, गृह विज्ञान, संस्कृत और विज्ञान विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर चुका है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा 18 जनवरी को और जीवविज्ञान विषय की परीक्षा 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। यूपी एलटी ग्रेड मेन्स एग्जाम के लिए इंग्लिश विषय में कुल 7,165 उम्मीवारों और बायोलॉजी विषय में 2,789 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट अगले चरण में उपस्थित होंगे।

Also readUPPSC LT Grade Result 2025: यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स सब्जेक्ट्स के लिए जारी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अंग्रेजी विषय के लिए कुल 1,11,264 और जीव विज्ञान विषय के लिए 1,51,363 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स एग्जाम में इंग्लिश विषय के पेपर में 59,530 तथा बायोलॉजी विषय के पेपर में 87,652 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 के माध्यम से अंग्रेजी विषय के कुल 653 पद (पुरुष-540/ महिला-113) और जीव विज्ञान विषय के कुल 214 पदों (पुरुष-185/ महिला-29) को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • पेज स्क्रॉल करें और ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, विषय से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications