Trusted Source Image

HPRCA TGT Non Medical Result 2026: एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट hprca.hp.gov.in पर जारी, 999 कैंडिडेट हुए सफल

Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 05:45 PM IST | 2 mins read

एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 16 मार्च, 2026 से एचपी राज्य चयन आयोग, हमीरपुर में किया जाएगा।

एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 24 फरवरी को ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT - नॉन मेडिकल) पोस्ट कोड 25002 के लिए आयोजित सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा में कुल 999 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

आयोग की ओर से एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक किया गया था। कुल पंजीकृत 15,983 आवेदकों में से सिर्फ 14,380 कैंडिडेट ही टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा में शामिल हुए और 1,603 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Also readHPRCA TGT Medical Result 2026: एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट hprca.hp.gov.in पर जारी, 502 कैंडिडेट चयनित

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 16 मार्च, 2026 से एचपी राज्य चयन आयोग, हमीरपुर में किया जाएगा। एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल डीवी शेड्यूल उचित समय पर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स तथा सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के 2 सेट, एक आईडी प्रूफ और डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी लाना होगा।

नोटिस में कहा गया कि, यदि कोई कैंडिडेट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित तिथि पर नहीं आता है, तो उसे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 343 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

HPRCA TGT Non Medical Written Exam Result 2026: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों की मदद से उम्मीदवार एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:

  • एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘टीजीटी - नॉन मेडिकल’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications