Trusted Source Image

RPSC ASO Result 2026: आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read

आरपीएससी एएसओ एग्जाम 2024 में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा।

आरपीएससी एएसओ लिखित परीक्षा में कुल 186 कैंडिडेट सफल हुए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आरपीएससी एएसओ लिखित परीक्षा में कुल 186 कैंडिडेट सफल हुए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (Assistant Statistical Officer) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी एएसओ रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इसमें अनुसूचित क्षेत्र के 07 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 179 योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आरपीएससी एएसओ परिणाम पीडीएफ में अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के कट-ऑफ अंक और दोनों क्षेत्रों के लिए क्षैतिज आरक्षण के कट-ऑफ अंक भी शामिल हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। डीएएफ भरने का लिंक 27 फरवरी से 5 मार्च, 2026 तक सक्रिय रहेगा। विस्तृत आवेदन पत्र एवं दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) द्वारा ही की जाएगी।

न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरपीएससी एएसओ लिखित परीक्षा में कुल 186 कैंडिडेट सफल हुए हैं।

Also readSSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल मार्क्स ssc.gov.in पर जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

राजस्थान असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर 2024 परीक्षा 12 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 43 पदों को भरा जाएगा, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 31 पद और टीएसपी क्षेत्र के 12 पद शामिल हैं।

आयोग ने बताया कि, 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 30 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अयोग्य कैंडिडेट के रोल नंबर अलग से जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम अधिसूचना जांच सकते हैं।

RPSC Assistant Statistical Officer Result 2026: रिजल्ट कैसे जांचें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘कैंडिडेट इंफॉर्मेशन - रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
  • एएसओ 2024 रिजल्ट लिंक पीडीएफ पर क्लिक करें।
  • Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications