Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 03:36 PM IST | 2 mins read
एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 में प्रोविजनली रूप से चयनित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने ट्रेनी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT- Medical) पोस्ट कोड 25003 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
एचपी टीजीटी मेडिकल परीक्षा का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश टीजीटी रिजल्ट 2026 में कुल 502 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। परीक्षा 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2025 के बीच सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण विवरण की जांच यहां कर सकते हैं:
एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 में प्रोविजनली रूप से चयनित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं। हिमाचल प्रदेश टीजीटी मेडिकल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
हिमाचल प्रदेश टीजीटी मेडिकल परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल रिक्तियों में से सबसे अधिक 60 पद सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के हैं। इसके अलावा, जनरल(EWS) के 21, जनरल (WFF) के 2, ओबीसी (UR) के 28, ओबीसी (BPL) के 6, ओबीसी (WFF) के 1, एससी (UR) के 34, एससी (BPL) के 6, एससी (WFF) के 2, एसटी (UR) के 6 ओर एसटी (BPL) के 3 पद शामिल हैं।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपी टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: