Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 01:34 PM IST | 1 min read
एनपीसीआईएल कैगा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और मोबाइल नंबर/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने कैगा साइट (Kaiga Site) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से एनपीसीआईएल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन संख्या NPCIL/KAIGA SITE/HRM/01/2025 के तहत आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट रोल नंबर और मोबाइल नंबर/ जन्म तिथि की सहायता से अपना एनआईसीपीएल हाल टिकट 2026 जांच सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
एनपीसीआईएल कैगा साइट भर्ती 2025 के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 7 मार्च, 2026 से शुरू होगी। भर्ती परीक्षाएं कर्नाटक के कई शहरों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्रशिक्षु, वैज्ञानिक सहायक-बी, तकनीशियन, सहायक ग्रेड-1, नर्स-ए सहित अन्य तकनीकी पदों को भरा जाएगा।
एनपीसीआईएल हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को तुरंत एनपीसीआईएल अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/ncpfeb26/oecla_feb26/login.php?appid=a7f599a2893d6efc534995c24f5e9471 है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनपीसीआईएल कैगा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: