Trusted Source Image

BOB Office Assistant Admit Card 2026: बीओबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 22 और 23 फरवरी को होगी

Abhay Pratap Singh | February 16, 2026 | 03:40 PM IST | 2 mins read

बीओबी ऑफिस असिस्टेंट प्यून एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्यून परीक्षा सीबीटी मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्यून परीक्षा सीबीटी मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ऑफिस असिस्टेंट (Peon) भर्ती 2025 के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in के माध्यम से बीओबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बीओबी ऑफिस असिस्टेंट प्यून एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा प्यून एडमिट कार्ड में कैडिडेट नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा तिथि व समय की जांच कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्यून परीक्षा 22 और 23 फरवरी को कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बीओबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 कैंडिडेट 23 फरवरी तक डाउनलोड कर सकेंगे।

Also readSEBI Grade A Phase 2 Admit Card 2026: सेबी ग्रेड ए फेज 2 एडमिट कार्ड sebi.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

बीओबी ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में 75 अंकों के लिए कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। पेपर में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित और साइकोमेट्रिक टेस्ट (रीजनिंग) से संबंधित प्रश्न होंगे।

बीओबी कार्यालय सहायक (प्यून) भर्ती 2025 के तहत कुल 500 रिक्त पदो को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 252 पद अनारक्षित कैटेगरी के हैं। वहीं, ओबीसी के लिए 108 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 42 पद, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 65 और 33 पद आरक्षित किए गए हैं।

BOB Office Assistant Peon Admit Card 2026: डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीओबी ऑफिस असिस्टेंट प्यून एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीओबी करियर्स पोर्टल bankofbaroda.bank.in/career पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘Current-opportunities’ पर क्लिक करें।
  • पेज स्क्रॉल करें और Recruitment of Office Assistant (Peon) in Sub Staff Cadre on Regular Basis लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications