Abhay Pratap Singh | February 13, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read
सेबी ग्रेड ए फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ सहायक प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से सेबी ग्रेड ए मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सेबी ग्रेड ए फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट हाल टिकट में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल (नाम और पता), केंद्र कोड और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
ऑफिसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर फेज 2 परीक्षा 21 फरवरी, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सेबी ग्रेड ए फेज 2 हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सेबी में सहायक प्रबंधक (ग्रेड-ए) के कुल 135 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सेबी ग्रेड ए चयन प्रक्रिया में चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा, चरण-2 ऑनलाइन परीक्षा और चरण-3 साक्षात्कार को शामिल किया गया है। फेज 2 में उत्तीर्ण कैंडिडेट इंटरव्यू में शामिल होंगे।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, फेज 2 परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। पेपर 1 सभी के लिए लागू एक वर्णनात्मक अंग्रेजी परीक्षा है, जबकि पेपर 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सेबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सेबी ग्रेड ए मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार, आईएएस में रिक्तियों की दर लगभग 18.9 प्रतिशत है। स्वीकृत 6,877 पदों में से 1,300 पद रिक्त हैं। आईपीएस में लगभग 9.9 प्रतिशत रिक्तियां हैं, जिनमें स्वीकृत 5,099 पदों में से 505 पद खाली हैं।
Santosh Kumar