Trusted Source Image

BPSC 70th CCE: बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स में सफल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम जारी

Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 09:31 AM IST | 2 mins read

बीपीएससी 70वीं सीसीई हेल्थ चेकअप में शामिल होने वाले कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड लाना होगा।

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी सीसीई 70वीं स्वास्थ्य जांच का आयोजन नौ दिनों तक किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी सीसीई 70वीं स्वास्थ्य जांच का आयोजन नौ दिनों तक किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एकाधिक दिव्यांग (MD), दृष्टिबाधित (VI) एवं चलन्त दिव्यांग (OH) उम्मीदवारों का स्वास्थ्य जांच 16 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

आयोग ने हेल्थ चेकअप के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची भी पीडीएफ प्रारूप में जारी की है, जिसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, दिव्यांगता स्थिति और आवंटित तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। बीपीएससी 70वीं सीसीई स्वास्थ्य जांच में शामिल होने वाले कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड लाना होगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “दिव्यांगता संबंधित चिकित्सीय जांच के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे ‘बिहार लोक सेवा आयोग, पटना’ में उपस्थित होना होगा। कुल 85 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य जांच आयोग कार्यालय में गठित चिकित्सीय बोर्ड द्वारा 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24 और 25 फरवरी को किया जाएगा।”

Also readBPSC 70th Interview Dates: बिहार 70वीं मेन्स फेज 2 इंटरव्यू 9 मार्च से शुरू, शेड्यूल जारी, कॉल लेटर डेट जानें

बीपीएससी सीसीई 70वीं हेल्थ चेकअप के लिए चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी के साथ पहचान पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति अपने साथ लाना होगा। इसके बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आयोग ने कहा कि, निर्धारित तिथि में जांच के लिए अनुपस्थित पाए गए अभ्यर्थियों के लिए अन्य तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य जांच में शामिल नहीं होने पर दिव्यांगता का दावा करने वाले कैंडिडेट का दावा स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य जांच का कोई और अवसर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

BPSC 70th CCE Health Checkup: चयनित उम्मीदवार की सूची

स्वास्थ्य जांच के लिए बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा में सफल दिव्यांग उम्मीदवारों की सूची निम्नलिखित चरणों का पालन करके जांच सकते हैं:

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नोटिस टैब के भीतर संबंधित लिक खोजें और क्लिक करें।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से अपना नाम व रोल नंबर जांचें।
  • इस डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकला लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications