UP Police Answer Key 2022: यूपी पुलिस ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी uppbpb.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | February 25, 2024 | 04:54 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2022 परीक्षा 29 जनवरी से 8 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित हुई थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने हेड ऑपरेटर, मुख्य ऑपरेटर (मैकेनिक), असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ भर्ती परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्मय से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2022 परीक्षा 29, 30, 31 जनवरी और 1 से 8 फरवरी 2024 तक आयोजित हुई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विंडो खोल दी गई है।
उम्मीदवार 1 मार्च 2024 रात 12 बजे तक प्रोविजनल आंसर-की के विरुद्ध चुनौती दर्ज करा सकते हैं। एक प्रश्न के लिए कैंडिडेट सिर्फ एक बार ही आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अभ्यर्थी किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 044- 47749013 पर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक फोन कर सकते हैं।
UP Police Exam Answer Key 2022: डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में सीधी भर्ती-2022 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'ऑब्जेक्शन विंडो' लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- नए पेज पर प्रोविजनल आंसर की प्रदर्शित होगी।
- इसे अभ्यर्थी जांचे और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NTPC Recruitment 2024: एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर सहित 130 पदों भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1.80 लाख से अधिक वेतन
एनटीपीसी ने इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (सं.05/24) व विज्ञापन (सं.06/24) के तहत कैंडिडेट से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी