UP Police Constable Result 2026 (Out) Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी @uppbpb.gov.in; कटऑफ, लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 31, 2026 | 10:54 PM IST | 4 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में डीवी/ पीएसटी के लिए कुल 76,184 अभ्यर्थियों शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 जुलाई को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक और डीवी/ पीएसटी के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। यूपी पुलिस रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
बोर्ड द्वारा 8, 9 एवं 10 जून, 2026 को कुल 6 पालियों में आयोजित लिखित परीक्षा में चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन/ शारीरिक मानक परीक्षण (DV/ PST) के लिए कुल 76,184 अभ्यर्थियों सफल घोषित किया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए जारी कटऑफ या उससे अधिक अंक लाने पर ही डीवी के लिए पात्र होंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी 2026 का आयोजन 17 अगस्त, 2026 से किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व पीएसटी के लिए स्थान, तिथि एवं समय की विस्तृत जानकारी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, “इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त सामान्यीकृत अंक बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसकी तिथि एवं प्रक्रिया संबंधित सूचना के बारे में उचित समय पर अवगत करा दिया जाएगा।”
UP Police ka result kaise check karen: डाउनलोड चरण
यूपी पुलिस कांस्टेबल का परिणाम 2026 जांचने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकालें।
July 31, 2026 | 10:54 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 लॉगिन क्रेडेंशियल
July 31, 2026 | 10:06 PM IST
up police constable result pdf
July 31, 2026 | 09:00 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026
July 31, 2026 | 07:50 PM IST
up police final cut off 2026: रिजल्ट के बाद क्या होता है?
जो कैंडिडेट लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया के चरण यहां जांच सकते हैं:
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
- चिकित्सा परीक्षण
- अंतिम चयन।
July 31, 2026 | 07:35 PM IST
UP Police Constable Final Answer Key 2026 Out: कैसे डाउनलोड करें?
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि व क्वेश्चन बुकलेट नंबर दर्ज करें।
- यूपी पुलिस फाइनल आंसर की जांचें व डाउनलोड करें।
July 31, 2026 | 07:05 PM IST
up police constable: कुल पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई को घोषित कर दिया है।
July 31, 2026 | 06:34 PM IST
up constable result 2026: यूपी पुलिस रिजल्ट लिंक
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक https://uppbpb.gov.in/ पर उपलब्ध है। upprpb result डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
July 31, 2026 | 06:02 PM IST
up police constable result
- Congratulations! You are short listed for DV/PST - कट ऑफ अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त होने के कारण डीवी / पीएसटी के लिए पात्र
- Sorry! You are not short listed for DV/PST - न्यूनतम उत्तीर्ण अंक, परंतु कटऑफ से कम अंक होने के कारण डीवी /पीएसटी हेतु पात्र नहीं।
- Sorry! You have not qualified in written test - न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स (अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 30%, ई0डब्ल्यू०एस० अभ्यर्थियों के लिए 25%, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों S के लिए 25%, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए 20% अंक) प्राप्त न करने के कारण असफल
- You were absent in written test - लिखित परीक्षा में अनुपस्थित।
July 31, 2026 | 05:27 PM IST
upp.gov.in result: यूपी पुलिस रिजल्ट क्रेडेंशियल
यूपी पुलिस परिणाम 2026 (upp ka result kaise dekhe) बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि (upp constable result 2026) दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
July 31, 2026 | 05:01 PM IST
up police constable result pdf: न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (up police constable result) में सफल होने के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक लाना अनिवार्य है:
- अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए - 30%
- ईडब्ल्यूएस के लिए - 25%
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए - 25%,
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए - 20%
July 31, 2026 | 04:45 PM IST
up police cutoff 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी शेड्यूल
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2025 रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी / पीएसटी) 17 अगस्त, 2026 से आयोजित किया जाएगा।
July 31, 2026 | 04:32 PM IST
upprpb official website: यूपी पुलिस रिजल्ट के बाद क्या होगा?
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा (uppolice result) में सफल उम्मीदवार डीवी/ पीएसटी (दस्तावेज सत्यापन/ शारीरिक मानक परीक्षण) में शामिल होने के लिए पात्र (up police result link) हैं।
July 31, 2026 | 04:23 PM IST
up police constable cut off 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026
| क्रम संख्या | लम्बवत श्रेणी |
कट ऑफ |
क्षैतिज आरक्षण | |||
|---|---|---|---|---|---|---|
|
|
होमगार्ड्स श्रेणी कट-ऑफ |
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी कट-ऑफ |
भूतपूर्व सैनिक श्रेणी कट-ऑफ |
महिला श्रेणी कट-ऑफ |
||
|
1 |
अनारक्षित |
258.03661 |
— |
— |
— |
255.84346 |
|
2 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
247.93434 |
— |
— |
— |
247.35926 |
|
3 |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
251.63020 |
— |
— |
— |
249.27083 |
|
4 |
अनुसूचित जाति |
239.34407 |
— |
— |
— |
236.31995 |
|
5 |
अनुसूचित जनजाति |
220.10639 |
— |
— |
— |
211.47988 |
July 31, 2026 | 04:19 PM IST
up police ka result kaise dekhen: डाउनलोड चरण
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- “UP Police Constable Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर यूपी पुलिस रिजल्ट 2026 पीडीएफ दिखाई देगी।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
July 31, 2026 | 04:17 PM IST
uttar pradesh police recruitment & promotion board
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में अगले चरण के लिए कुल 76,184 अभ्यर्थियों को घोषित किया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 8 से 10 जून तक आयोजित की गई थी।
July 31, 2026 | 04:15 PM IST
uppolice constable result: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी
यूपीपीआरपीबी ने आज आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल