UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस सप्ताह हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | October 24, 2024 | 07:36 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 इस सप्ताह जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए थे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। परिणाम के साथ, यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी भी यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी की जाएगी।
UP Police Constable Result 2024: दो चरणों में हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने सभी तिथियों के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी पहले जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 19 सितंबर तक का समय दिया गया था।
यूपीपीबीपीबी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।
UP Police Constable Result Direct Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसकी जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। परीक्षा के पहले चरण में 28.91 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। जबकि परीक्षा के दूसरे चरण में 19.26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल