UP Police Constable City Inmation 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती सिटी इंटीमेशन स्लिप uppbpb.gov.in जारी
Abhay Pratap Singh | February 10, 2024 | 03:33 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। कैंडिडेट के लिए प्रवेश पत्र 13 फरवरी को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज यानी 10 फरवरी को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए 13 फरवरी को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटा जाएगा। बताया गया कि फरवरी माह में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए लगभग 48 लाख कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन किया है।
यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती शहर सूचना पर्ची 2023: ऐसे डाउनलोड करें
यूपीपी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित होगी।
- प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपीपीआरपीबी भर्ती परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक करायी जाएगी। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी