UP Police Constable PET 2026: बारिश के चलते बदला 1 अक्टूबर की पीईटी का शेड्यूल, कल जारी होंगे नए एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 05:22 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश के चलते बदला 1 अक्टूबर को होने वाले पीईटी का शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके लिए नए एडमिट कार्ड कल 30 सितंबर को जारी होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 15 स्थानों पर 1 अक्टूबर 2026 से आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में से 9 परीक्षा स्थलों पर बारिश के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
भर्ती बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन 9 सेंटरों पर 1 अक्टूबर 2026 को अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित थी, वहां वर्षा के कारण अब 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर बाकी बची तिथियों का शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा।
UP Police Constable PET 2026: इन 9 सेंटरों की परीक्षा हुई री-शेड्यूल
- 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर
- 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली
- 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
- 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर
- 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर
- 6वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
- 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद
- 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़
- 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर
इन 6 परीक्षा स्थलों पर नहीं होगा बदलाव
इन 6 परीक्षा स्थलों पर अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा-
- 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज
- 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी
- 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
- डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ
- 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली
- 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़
30 सितंबर को संशोधित एडमिट कार्ड
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 के स्थान पर 8 अक्टूबर 2026 को री-शेड्यूल की गई है, उनके संशोधित प्रवेश-पत्र 30 सितंबर 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए समय और केंद्र पर पहुंचें। पुरानी तिथि के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड संशोधित तिथि की परीक्षा के लिए मान्य नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई