UP Police Constable Exam 2026 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल शिफ्ट 1,2 एनालिसिस, आंसर की, कटऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | June 10, 2026 | 12:35 PM IST | 7 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा समय से 30 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आज तीसरे दिन यूपी पुलिस सिपाही (सिविल पुलिस) भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1,183 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी। यूपी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो आईडी, बॉलपॉइंट पेन और एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस निर्देश का पालन करना अनिवार्य है।
up police constable exam time -
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसके लिए सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू कर दिया गया है। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जिसके लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए बताया कि, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाने पर छात्रों को यूपी रोडवेज बसों में किराए में 50% की छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है।
परीक्षार्थियों को दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो भी लानी होंगी। अभ्यर्थियों को साधारण और ढ़ीले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर आने की सलाह दी गई है, साथ ही एडमिट कार्ड दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, वॉलेट परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं है।
up police constable Exam 2025 -
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर एनालिसिस जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की सभी तिथियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिसपर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाने का मौका भी मिलेगा।
June 10, 2026 | 11:50 AM IST
up police constable answer key 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026
यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
June 10, 2026 | 10:50 AM IST
up police constable exam timing
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रत्येक पाली में 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।
June 10, 2026 | 09:50 AM IST
up police constable admit card download: आवश्यक दस्तावेज
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड।
- मूल फोटो पहचान पत्र।
June 10, 2026 | 08:02 AM IST
up police constable exam date: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा अंतिम दिन
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा आज यानी 10 जून को अंतिम दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
June 9, 2026 | 09:53 PM IST
UP Police Constable Exam Live: सिपाही भर्ती परीक्षा में क्या रह सकता है गुड अटेम्प्ट ?
विशेषज्ञों और कोचिंग सेंटरों के शुरुआती आंकलन के मुताबिक, आज के पेपर के स्तर को देखते हुए 150 प्रश्नों में से:
-
सामान्य वर्ग (General) के लिए: 110 से 118 प्रश्न सही करना एक सेफ स्कोर माना जा सकता है।
-
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (OBC/EWS) के लिए: 105 से 112 प्रश्न।
-
एससी/एसटी (SC/ST) के लिए: 95 से 102 प्रश्न
June 9, 2026 | 07:54 PM IST
UP Police Exam Live: कैसा रहा शिफ्ट 2 का ओवरऑल पेपर?
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 9 जून दूसरे शिफ्ट (दोपहर 3 से शाम 5 बजे) के उम्मीदवारों के फीडबैक के अनुसार, ओवरऑल पेपर 'मॉडरेट' (सामान्य) स्तर का था।
June 9, 2026 | 07:00 PM IST
UP Police Constable Exam 2026 Live: परीक्षा के बाद अनौपचारिक उत्तर कुंजी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञों द्वारा उम्मीदवारों से स्मृति आधारित प्रश्न एकत्र करने के बाद तैयार की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने से पहले इस उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
June 9, 2026 | 06:00 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के बाद अनौपचारिक उत्तर कुंजी
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दौरान प्रत्येक चरण के समापन के बाद, उम्मीदवार प्रश्न पत्र पीडीएफ, अनौपचारिक उत्तर कुंजी, परीक्षा विश्लेषण, मान्य उत्तरों की संख्या और संभावित कट-ऑफ अंकों की खोज करते हैं।
June 9, 2026 | 05:00 PM IST
UP Police Constable Exam 2026 Live: परीक्षा कब-कब होगी?
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो चरणों में किया जा रहा है। लाखों उम्मीदवार 32679 कांस्टेबल पदों के लिए इस भर्ती परीक्षा में भाग ले रहे हैं।
June 9, 2026 | 04:05 PM IST
up police constable question paper 2026: उत्तर कुंजी कैसे जांचें?
आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
- उत्तर कुंजी सेक्शन खोलें।
- उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 का चयन करें।
- उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित स्कोर की गणना करें।
June 9, 2026 | 03:03 PM IST
up police constable exam date 2026: द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू
यूपीपीआरपीबी ने 9 जून को दोपहर 3 बजे से दूसरे दिन द्वितीय पाली के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शुरू कर दी है। यह परीक्षा शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
June 9, 2026 | 01:38 PM IST
परीक्षा में उपस्थित होने के लिए जरूरी दस्तवेज
यूपी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो आईडी, बॉलपॉइंट पेन और एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे।
June 9, 2026 | 01:00 PM IST
UP Police constable exam 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संचालित निगरानी प्रणाली, 32000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और नकल रोकने के सख्त उपाय लागू किए गए हैं। लगभग 28.8 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
June 9, 2026 | 12:06 PM IST
up police constable exam paper: यूपीपी कांस्टेबल एग्जाम डे 2 शिफ्ट 1
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दूसरे दिन पहली शिफ्ट का आयोजन सफलतापूर्वक दोपहर 12 बजे तक हुआ। इसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी।
June 9, 2026 | 10:50 AM IST
up police exam 2026 day two: परीक्षा शुरू
यूपी पुलिस परीक्षा 2025 दूसरे दिन प्रथम शिफ्ट में सुबह 10 बजे से शुरू कर दी गई है, जो दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएगी।
June 9, 2026 | 10:04 AM IST
up police constable exam paper 2026
June 9, 2026 | 07:46 AM IST
UP Police Constable Exam 2026 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का दूसरा दिन आज
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का दूसरा दिन आज है। यूपीपीआरपीबी द्वारा 9 जून को लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
June 8, 2026 | 10:56 PM IST
हिंदी सेक्शन में छात्रों ने किया बेहतरीन स्कोर, गुड अटेम्प्ट्स की संख्या बढ़ी
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में हिंदी का सेक्शन आज दोनों ही शिफ्ट के अभ्यर्थियों के लिए सबसे ज्यादा स्कोरिंग साबित हुआ। मुहावरे, विलोम शब्द, पर्यायवाची, तद्भव-तत्सम और गद्यांश पर आधारित प्रश्न काफी सरल थे। विशेषज्ञों के अनुसार, हिंदी में 37 प्रश्नों में से 30 से 32 प्रश्नों को सही हल करना एक 'गुड अटेम्प्ट' (Good Attempt) माना जाएगा।
June 8, 2026 | 10:01 PM IST
सामान्य ज्ञान' (GK) में इन टॉपिक्स से आए सबसे ज्यादा सवाल
आज की परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान (UP GK), प्रसिद्ध व्यक्तित्व, हाल ही में शुरू हुई सरकारी योजनाएं, भारतीय संविधान, विमुद्रीकरण (Demonetization) और मानवाधिकार से जुड़े प्रश्न प्रमुखता से पूछे गए। जिन छात्रों ने पिछले 6 महीने के करंट अफेयर्स और यूपी की भौगोलिक स्थिति को अच्छे से पढ़ा था, उन्हें काफी फायदा हुआ है।
June 8, 2026 | 09:00 PM IST
शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 का तुलनात्मक स्तर: कौन सी शिफ्ट रही भारी?
दोनों शिफ्ट के प्रश्नपत्रों का प्रारंभिक विश्लेषण करने के बाद एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहली और दूसरी शिफ्ट के स्तर में बहुत ज्यादा अंतर नहीं था। जहां पहली शिफ्ट में सामान्य ज्ञान (GK) के कुछ सवाल उत्तर प्रदेश की योजनाओं पर आधारित थे, वहीं दूसरी शिफ्ट में करंट अफेयर्स और पुलिस प्रणाली से जुड़े व्यावहारिक सवाल अधिक पूछे गए। ओवरऑल दोनों ही पेपर संतुलित थे।
June 8, 2026 | 07:57 PM IST
दूसरी शिफ्ट का रिएक्शन: 'रीजनिंग' ने थोड़ा उलझाया, 'हिंदी' रही आसान
केंद्रों से बाहर आए छात्रों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, दूसरी शिफ्ट का पेपर कुल मिलाकर 'मध्यम' (Moderate) स्तर का था। सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान (GK) के प्रश्न सीधे और आसान थे। हालांकि, मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude) और रीजनिंग के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों का काफी समय लिया। गणित के सवाल कैलकुलेटिव थे लेकिन हल करने योग्य थे।
June 8, 2026 | 06:04 PM IST
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रिपोर्टिंग टाइम
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा समय से 30 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
June 8, 2026 | 05:08 PM IST
UP Police Constable Answer Key 2026: यूपी पुलिस आंसर की कब आएगी?
यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की सभी तिथियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिसपर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाने का मौका भी मिलेगा।
June 8, 2026 | 04:02 PM IST
up police constable exam date: अगले परीक्षा तिथि
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा अब 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। शेष दोनों तिथियों के एडमिट कार्ड यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।
June 8, 2026 | 03:08 PM IST
up police constable exam time: द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 8 जून सेकेंड शिफ्ट के लिए दोपहर 3 बजे से शुरू कर दी गई है, जो शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी।
June 8, 2026 | 02:00 PM IST
up police constable exam 2026 date: द्वितीय पाली की परीक्षा कब शुरू होगी?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 8 जून सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
June 8, 2026 | 12:42 PM IST
UP Police Admit Card 2026: लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है।
June 8, 2026 | 12:01 PM IST
up police constable previous year paper: प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 8 जून को प्रथम पाली में आयोजित की गई परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है। छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार एनालिसिस जल्द ही जारी किया जाएगा।
June 8, 2026 | 11:04 AM IST
up police constable admit card 2026 sarkari result
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, लिखित परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके कुल अंक 300 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा।
June 8, 2026 | 10:06 AM IST
UP Police Constable Exam 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शुरू
बोर्ड ने आज सुबह 10 बजे से प्रथम पाली की यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शुरू कर दी है, जो दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
June 8, 2026 | 09:52 AM IST
UP Police Constable Admit card 2026: आवश्यक दस्तावेज
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्स साइज फोटो लाना होगा।
June 8, 2026 | 09:52 AM IST
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8 जून
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज से शुरू कर दी है। 8 जून की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में 9:30 बजे तक छात्रों को प्रवेश दिया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज