Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read
सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर यूपीपी एग्जाम पेपर के नाम से बने चैनल पर यूपी पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मैसेज वायरल किया गया।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए 10 जून की परीक्षा तिथि के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 7 जून से यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यूपीपीआरपीबी ने 8 जून और 9 जून की परीक्षा तिथि के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 निम्नलिखित चरणों का पालन करके सभी परीक्षा तिथियों के लिए डाउनलोड किया जा सकता है:
यूपीपीआरपीबी ने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में बताया, लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए उ. प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ द्वारा सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इंटरनेट पर उपलब्ध सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप्प, X (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यू-ट्यूब, टेलीग्राम पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं।
इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर 6 जून, 2026 को यूपीपी एग्जाम पेपर के नाम से चैनल पर अनधिकृत रुप से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कंप्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी से मौद्रिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के आशय से लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मैसेज वायरल किया गया।
आगे कहा गया कि, इस संबंध में 6 जून को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराधिक कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यूपीपीआरपी ने अभ्यर्थी को ऐसे किसी भी कृत्य/व्यक्ति एवं भ्रामक संदेशों से सावधान रहे की अपील की है।
अग्निवीरवायु गैर-लड़ाकू भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित स्टेशन या यूनिट (जहां परीक्षा दी थी) पर प्रदर्शित मेरिट सूची देखकर अपनी चयन स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh