Trusted Source Image

UP Police Exam 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50% छूट मिलेगी

Press Trust of India | June 8, 2026 | 07:43 AM IST | 1 min read

अभ्यर्थी अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराये का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8 जून से शुरू हो रही है, जो 10 जून, 2026 तक प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में यात्रा के दौरान 50% रियायती किराये का लाभ दिया जाएगा। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also readUP Police Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 10 जून की परीक्षा के लिए जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा करनी होगी, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार, अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराये का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications