Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read
आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
This IISER syllabus ebook thoroughly outlines the Physics, Chemistry, Mathematics, and Biology topics featured in the IISER Aptitude Test.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आज आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 7 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर आईआईएसईआर आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर 9 जून से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। आईएटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
आईएटी 2026 का आयोजन आईआईएसईआर परिसरों द्वारा पेश किए जाने वाले बीएस-एमएस डुअल डिग्री, बीएस और बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
| आईएटी प्रोविजनल आंसर की | 7 जून 2026 |
| रिस्पॉन्स शीट और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू | 9 जून 2026 |
| आपत्ति विंडो बंद | 13 जून 2026 |
| आवेदन पत्र में जानकारी/दस्तावेज अपलोड करने के लिए विंडो | 13 जून से 21 जून 2026 तक |
| आवेदन पत्र में इंफॉर्मेशन/डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि | 21 जून 2026 |