Santosh Kumar | June 7, 2026 | 04:57 PM IST | 2 mins read
री-नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल उपयोग करना होगा।
Predict your NEET 2026 rank instantly & check your MBBS/BDS admision chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 रीटेस्ट 21 जून को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम कुल 13 भाषाओं में आयोजित करेगी।
नीट यूजी परीक्षा, जिसे मई में पेपर लीक की घटना के कारण स्थगित कर दिया गया था, अब 21 जून एक शिफ्ट में होगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
एनटीए ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जाएगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा केंद्र पर मूल एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी साथ रखना अनिवार्य होगा।
यह री-परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी, जिसके लिए पूरे भारत के साथ विदेशों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सिटी स्लिप में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ें और विसंगति के मामले में तुरंत एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Also readNEET Exam: नीट परीक्षा 2027 से सीबीटी मोड में कराई जाएगी, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2026 सिटी स्लिप चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई भी ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी है। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी या पढ़ाई का सामान ले जाना पूरी तरह से मना है।
आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई। यह परीक्षा राजस्थान के विभिन्न शहरों में स्थित केंद्रों पर हुई। परीक्षा पैटर्न में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी/सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।
Santosh Kumar