Saurabh Pandey | June 5, 2026 | 10:50 PM IST | 2 mins read
इग्नू ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए ई-विद्याभारती छात्रों के आवेदन शुरू कर दिए हैं, जिसके लिए 15 जून तक बिना लेट फीस फॉर्म भरे जा सकते हैं।

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ई-विद्याभारती छात्रों के लिए जून टर्म-एंड परीक्षा (TEE) 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 15 जून 2026 तक अपने परीक्षा फॉर्म, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा के आवेदन जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ई-विद्याभारती छात्रों के लिए यह परीक्षा 22 जून से 17 जुलाई 2026 के बीच रिमोट-प्रोक्योर्ड (रिमोट-निगरानी) मोड में आयोजित की जाएगी।
इग्नू ने परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्रों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC ID) बनाना अनिवार्य है। यदि छात्र ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके अंक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट या डिजिलॉकर में प्रदर्शित नहीं होंगे, जिससे उनके अंतिम परिणाम में देरी हो सकती है। छात्र समर्थ प्लेटफॉर्म पर विश्वविद्यालय के स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
योग्य छात्र यूजी (UG), पीजी (PG), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर-आधारित प्रोग्राम के तहत उन सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी प्रोग्राम वैधता अभी समाप्त नहीं हुई है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि-
विवरण / कोर्स का प्रकार | दिसंबर 2022 एडमिशन साइकिल तक के छात्रों के लिए फीस | जनवरी 2023 और उसके बाद की एडमिशन साइकिल के छात्रों के लिए फीस | आवेदन की तारीख |
थ्योरी कोर्स | 200 रुपये प्रति कोर्स | 200 रुपये प्रति कोर्स | 05 जून 2026 से 15 जून 2026 (बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन) |
प्रैक्टिकल/लैब कोर्स | 200 रुपये प्रति कोर्स | 4 क्रेडिट तक: 300 रुपये प्रति कोर्स 4 क्रेडिट से अधिक: 500 रुपये प्रति कोर्स | 05 जून 2026 से 15 जून 2026 (बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन) |
प्रोजेक्ट कोर्स | लागू नहीं (या थ्योरी के समान) | 4 क्रेडिट तक: 300 रुपये प्रति कोर्स 4 क्रेडिट से अधिक: 500 रुपये प्रति कोर्स | 05 जून 2026 से 15 जून 2026 (बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन) |
इग्नू जून टर्म-एंड परीक्षा (TEE) 2026 का प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार विश्वविद्यालय के स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें उनके प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा का पूरा विवरण भी शामिल होगा।
यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक चलेगी। एबीवीएमयू ने यूपी सीएनईटी 2026 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। बीएससी नर्सिंग परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
Santosh Kumar