Trusted Source Image

Delhi ITI Admission 2026: दिल्ली आईटीआई एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो itidelhi.admissions.nic.in पर जल्द होगी एक्टि

Santosh Kumar | June 5, 2026 | 01:23 PM IST | 1 min read

19 सरकारी आईटीआई संस्थानों में 54 अलग-अलग ट्रेड की कुल 11,000 से अधिक सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

आईआईटी दिल्ली प्रवेश के लिए आवेदन लिंक ऑफिशियल पोर्टल itidelhi.admissions.nic.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आईआईटी दिल्ली प्रवेश के लिए आवेदन लिंक ऑफिशियल पोर्टल itidelhi.admissions.nic.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के ट्रेनिंग और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट (डीटीटीई) ने 2026-27 सेशन के लिए दिल्ली आईटीआई में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली आईटीआई एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक अब ऑफिशियल पोर्टल itidelhi.admissions.nic.in पर एक्टिव हो गया है। हालांकि, वेबसाइट पर अभी भी यह शो हो रहा है कि 2026-27 सेशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

19 सरकारी आईटीआई संस्थानों में 54 अलग-अलग ट्रेड की कुल 11,000 से अधिक सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेगुलर तौर पर ऑफिशियल पोर्टल देखते रहें।

Delhi ITI Admission 2026: प्रवेश के लिए पंजीकरण फीस

रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद, अब उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस आम तौर पर ₹200 रखी जाती है। एक उम्मीदवार एक बार रजिस्ट्रेशन कर सकता है और पसंद के ट्रेड और संस्थान चुन सकता है।

एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें 10वीं-12वीं के मार्क्स को ध्यान में रखा जाएगा। ट्रेनिंग एनसीवीटी-एससीवीटी दोनों से मान्यता प्राप्त ट्रेड में दी जाएगी, जिनसे सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं।

दिल्ली आईटीआई प्रवेश आवंटन के प्रत्येक राउंड के बाद, व्यक्तिगत आवंटन परिणाम, संस्थान-वार आवंटन परिणाम और ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए डीटीटीई पोर्टल पर जाएं।

Also readMPESB ADDET Exam 2026: एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 19 जून

Delhi ITI Admission 2026: पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करते समय इन दस्तावेजों को अपने साथ लाना होगा-

  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • उप-श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिल्ली सरकार द्वारा पंजीकृत अनाथालय से अनाथ होने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित अभ्यर्थी के स्कूल और निवास के संबंध में बीडीओ से प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • योग्यता प्रमाणपत्र
  • अभ्यर्थी द्वारा वचनपत्र (अनिवार्य)
  • फोटो
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications