UP Police Constable Answer Key 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी, 23 जून तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | June 21, 2026 | 08:30 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित पोर्टल के माध्यम से सहायक दस्तावेज और लागू आपत्ति शुल्क के माध्यम से 23 जून तक चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
आपत्ति दर्ज करने की विंडो https://upcons2025.com/con2025questionobjections/Login.aspx पर सक्रिय है। अधिसूचना के अनुसार, आवेदक 20 जून, 2026 से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं और 23 जून, 2026 की मध्यरात्रि तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति विंडो स्वतः बंद हो जाएगी।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, 8 जून, 9 जून एवं 10 जून, 2026 को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर रोल नबंर, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से उत्तरकुंजी देख सकते हैं।
आपत्तियां केवल आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही जमा की जा सकती हैं। ईमेल, डाक, पंजीकृत डाक या या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
UP Police Constable 2025 Answer Key: डाउनलोड करें
यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाएं।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BPSC 70th CCE Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे ने किया टॉप
बीपीएससी 70वीं सीसीई साक्षात्कार में शामिल 2 उम्मीदवारों के मुख्य (लिखित) परीक्षा का परीक्षाफल तथा 53 उम्मीदवारों के प्रारंभिक एवं मुख्य (लिखित) परीक्षाओं के परीक्षाफल रद्द कर दिया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार