Santosh Kumar | June 19, 2026 | 10:51 PM IST | 2 mins read
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद डीवी और मेडिकल जांच होगी।

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने आज दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट, प्राप्त अंक और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
एसएससी ने 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक देश भर के अलग-अलग सेंटरों पर दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब पीई और एमटी चरण के लिए योग्य हैं। आयोग ने अलग-अलग कैटेगरी (यूआर, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडबल्यूएस) के लिए अलग-अलग कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद डीवी और मेडिकल जांच होगी। फाइनल चयन लिखित परीक्षा, पीएमटी व मेडिकल जांच में कुल परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।
एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट लिस्ट में, चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर कैटेगरी और कुल मार्क्स के आधार पर व्यवस्थित किए गए हैं।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं-
पद का नाम | श्रेणी | रिक्तियां | चयनित अभ्यर्थी | कुल मार्क्स |
|---|---|---|---|---|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन | EWS | 434 | 6941 | 68.54551 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन | SC | 729 | 9945 | 62.83696 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन | ST | 337 | 4311 | 60.08088 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन | OBC | 956 | 13611 | 70.05181 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन | UR | 1733 | 3751* | 70.05181 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) | EWS | 24 | 78 | 25.00000 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) | SC | 62 | 117 | 25.00000 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) | ST | 36 | 25 | 25.00000 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) | OBC | 53 | 814 | 28.79827 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) | UR | 96 | 1152 | 28.79827 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) | EWS | 24 | 94 | 25.00000 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) | SC | 138 | 481 | 25.00000 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) | ST | 51 | 223 | 25.00000 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) | OBC | 56 | 1296 | 25.00000 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) | UR | 96 | 1002 | 25.00000 |
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में महिला उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं-
पद का नाम | श्रेणी | रिक्तियां | चयनित अभ्यर्थी | कुल मार्क्स |
|---|---|---|---|---|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) | EWS | 238 | 3804 | 61.55681 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) | SC | 457 | 6242 | 54.60305 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) | ST | 208 | 2624 | 49.06871 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) | OBC | 525 | 7248 | 63.05564 |
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) | UR | 948 | 2317^ | 63.52622 |
आरपीएससी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कुल 20,798 उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए चुना गया है।
Santosh Kumar