UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 14, 2024 | 08:23 AM IST | 1 min read
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
UP Police Constable Admit Card 2024: ऐसे प्राप्त करें
UP Police Constable Admit Card 2024 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर, UP Police Constable Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
- Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक चली थी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।
UP Police Constable Exam से संबंधित सिटी इंटीमेशन स्लिप बोर्ड 10 फरवरी को जारी किया गया था जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी सिटी सूचना पर्ची में परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
UP Police Constable Exam 2024 के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी