UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | December 17, 2025 | 02:44 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम चालीस प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। लिखित परीक्षा का समय 2 घंटा होगा, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 160 होगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की तरफ से यूपी पुलिस के विभिन्न विभागों में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के कुल 1352 पदों को भरा जाना है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को बोर्ड की एक बार पंजीकरण (ओटीआर) प्रणाली के तहत पंजीकरण पूरा करना होगा। ओटीआर पंजीकरण के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UP Police Recruitment 2025: आयु सीमा
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 28 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
UP Police Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती के लिए उम्मीदवारों को फिजिक्स और गणित विषयों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को 'ओ' लेवल कंप्यूटर कोर्स पूरा किया होना चाहिए। भर्ती नियमों के अनुसार टाइपिंग कौशल भी आवश्यक है।
UP Police Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
श्रेणी
|
पदों की संख्या
|
|---|---|
|
अनारक्षित
|
545
|
|
ईडब्ल्यूएस
|
134
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
364
|
|
अनुसूचित जाति
|
283
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
26
|
|
योग
|
1352
|
UP Police Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
UP Police Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती की चयन प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। इनमें लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। फाइनल चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’