हाल ही में यूपी पुलिस में आरक्षी पीएसी, जेल वार्डर और अन्य पदों पर भर्तियां निकली हैं। कई सामान्य वर्ग के युवा इन भर्तियों की लंबे समय से मेहनत के साथ तैयारी कर रहे थे, लेकिन आयु सीमा पूरी न होने के कारण वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
UP Police Age Limit 2025: यूपी पुलिस भर्ती में सभी वर्ग के लिए आयु सीमा 3 साल बढ़ी, सीएम योगी ने दी मंजूरी
Santosh Kumar | January 5, 2026 | 04:41 PM IST | 1 min read
डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती में 3 साल की उम्र सीमा में छूट देने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस की 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया से लाखों युवाओं को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की उम्र में छूट देने का फैसला किया गया है। यह छूट केवल 32,679 पदों की सीधी भर्ती पर लागू होगी, जिसमें कांस्टेबल (सिविल पुलिस), पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं।
शासनादेश जारी होने के बाद अब सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी और महिलाएं पहले से निर्धारित सीमा के साथ अतिरिक्त लाभ पा सकेंगी। यह छूट सभी वर्गों - सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी - के लिए लागू है।
UP Police Vacancy 2025-26: शलभ मणि त्रिपाठी ने दी जानकारी
भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसमें आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक भरे जा रहे हैं। सरकार का यह कदम युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे हजारों अभ्यर्थी जो पहले ओवरएज हो गए थे, अब मौका पा सकेंगे।
डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी और अन्य युवाओं की रिक्वेस्ट मान ली है और पुलिस भर्ती में तीन साल की उम्र में छूट देने का फैसला किया है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें उन पर पूरा भरोसा था कि वे हमेशा युवाओं के भले के लिए ही फैसले लेंगे। उन्होंने राज्य के सभी युवाओं की ओर से मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच