Saurabh Pandey | December 31, 2025 | 05:42 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को ओटीआर (One Time Registration) कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में पदों के लिए वरीयता देना अनिवार्य है।
.jpg)
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2026 है, जबकि जमा किए गए शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि 2 फरवरी है।
यूपी पुलिस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को 18 वर्ष होनी चाहिए और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं महिला अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को 18 वर्ष होनी चाहिए और 25 वर्ष से अधिक न हो। भर्ती नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बारहवीं कक्षा पास होना जरूरी है या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन होनी आवश्यक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि जो क्वालीफाइंग परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं या शामिल हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी | 500 रुपये |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी | 400 रुपये |
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
अनारक्षित | 4191 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्लू०एस०) | 1046 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 2826 |
अनुसूचित जाति | 2198 |
अनुसूचित जनजाति | 208 |
कुल रिक्तियों की संख्या | 10469 |
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
अनारक्षित | 300 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 6060 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 1512 |
अनुसूचित जाति | 4083 |
अनुसूचित जनजाति | 3176 |
कुल रिक्तियों की संख्या | 15131 |
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
अनारक्षित | 538 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 134 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 362 |
अनुसूचित जाति | 281 |
अनुसूचित जनजाति | 26 |
रिक्तियों की संख्या | 1341 |
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
अनारक्षित | 916 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 228 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 615 |
अनुसूचित जाति | 478 |
अनुसूचित जनजाति | 45 |
रिक्तियों की संख्या | 2282 |
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
अनारक्षित | 1314 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 327 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 885 |
अनुसूचित जाति | 688 |
अनुसूचित जनजाति | 65 |
रिक्तियों की संख्या | 3279 |
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
अनारक्षित | 44 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्लू०एस०) | 10 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 28 |
अनुसूचित जाति | 22 |
अनुसूचित जनजाति | 2 |
रिक्तियों की संख्या | 106 |
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
अनारक्षित | 30 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 7 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 19 |
अनुसूचित जाति | 14 |
अनुसूचित जनजाति | 1 |
रिक्तियों की संख्या | 71 |
यूपी पुलिस में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। यह लिखित परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित परीक्षा प्रणाली के अनुसार सम्पन्न कराई जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसकी समय अवधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्नपत्र होगा। वहीं लिखित परीक्षा में निम्नलिखित 4 विषय होगें-