Saurabh Pandey | December 31, 2025 | 04:38 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तीस मिनट निर्धारित की गई है।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे अब आधिकारिक वेबसाइट https://sakshamtabihar.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2026 है।
बिहार सक्षमता परीक्षा 5 में शामिल होने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,100 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य है।
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तीस मिनट निर्धारित की गई है। बिहार सक्षमता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
शिक्षक की श्रेणी | कुल प्रश्नों की संख्या | भाग-1 (भाषा) | भाग-2 (सामान्य अध्ययन) | भाग-3 |
|---|---|---|---|---|
कक्षा 1 से 5 के अध्यापकों के लिए | 150 | 30 प्रश्न | 40 प्रश्न | सामान्य विषय – 80 प्रश्न |
प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक (बेसिक ग्रेड) | 150 | 30 प्रश्न | 40 प्रश्न | शारीरिक शिक्षा – 80 प्रश्न |
कक्षा 6 से 8 के अध्यापकों के लिए | 150 | 30 प्रश्न | 40 प्रश्न | संबंधित विषय – 80 प्रश्न |
कक्षा 9 एवं 10 के अध्यापकों के लिए | 150 | 30 प्रश्न | 40 प्रश्न | संबंधित विषय – 80 प्रश्न |
कक्षा 11 एवं 12 के अध्यापकों के लिए | 150 | 30 प्रश्न | 40 प्रश्न | संबंधित विषय – 80 प्रश्न |
कैटेगरी | उत्तीर्णांक |
|---|---|
सामान्य (General) | 40% अंक |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 36.5% अंक |
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC) | 34% अंक |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | 32% अंक |
दिव्यांग (Differently Abled) | 32% अंक |
महिला (Female) | 32% अंक |