UP LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट जीवविज्ञान और अंग्रेजी परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 06:39 PM IST | 2 mins read
यूपी एलटी ग्रेड मेन्स एग्जाम के लिए इंग्लिश विषय में कुल 7,165 उम्मीवारों और बायोलॉजी विषय में 2,789 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 24 फरवरी को असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट (मेल/ फीमेल) प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए जीवविज्ञान और अंग्रेजी का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी एलटी ग्रेड इंग्लिश रिजल्ट 2026 और यूपी एलटी ग्रेड बायोलॉजी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इससे पहले, आयोग वाणिज्य, गृह विज्ञान, संस्कृत और विज्ञान विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर चुका है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा 18 जनवरी को और जीवविज्ञान विषय की परीक्षा 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। यूपी एलटी ग्रेड मेन्स एग्जाम के लिए इंग्लिश विषय में कुल 7,165 उम्मीवारों और बायोलॉजी विषय में 2,789 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट अगले चरण में उपस्थित होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अंग्रेजी विषय के लिए कुल 1,11,264 और जीव विज्ञान विषय के लिए 1,51,363 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स एग्जाम में इंग्लिश विषय के पेपर में 59,530 तथा बायोलॉजी विषय के पेपर में 87,652 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 के माध्यम से अंग्रेजी विषय के कुल 653 पद (पुरुष-540/ महिला-113) और जीव विज्ञान विषय के कुल 214 पदों (पुरुष-185/ महिला-29) को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPPSC LT Grade Assistant Teacher Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, विषय से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार