UP Lekhpal Main Exam Fee 2026: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए फीस जमा करने की सुविधा शुरू, एग्जाम 21 मई को
Abhay Pratap Singh | May 4, 2026 | 02:39 PM IST | 2 mins read
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2025 के तहत लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों हेतु शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी मेन्स एग्जाम 2025 फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 7,994 पदों को भरा जाएगा।
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अनारक्षित (UR) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी के कैंडिडेट को 80 रूपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है।
आयोग ने जारी आधिकारिक नोटिस में कहा कि, प्रवेश पत्र के संबंध में सूचना अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर दी जाएगी। यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Lekhpal Main Exam Fee 2026: शुल्क जमा करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी लेखपाल परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में शुल्क जमा कर सकते हैं:
- सबसे पहले, आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘main examination fee deposition’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी