Trusted Source Image

UP PGT Admit Card 2026: यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 6 मई को होगा जारी, परीक्षा कार्यक्रम, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें

Saurabh Pandey | May 4, 2026 | 01:42 PM IST | 2 mins read

यूपी पीजीटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है। यूपी पीजीटी परीक्षा के माध्यम से कुल 624 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यूजी पीजीटी परीक्षा के माध्यम से कुल 624 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूजी पीजीटी परीक्षा के माध्यम से कुल 624 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) यूपी पीजीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 मई को जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यूपी पीजीटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।

UP PGT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. अब यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब एडमिट कार्ड में दू गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
  5. अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।

UP PGT 2026 Exam Schedule: परीक्षा तिथि

आयोग द्वारा प्रवक्ता के 624 पदों पर आवेदन करने वाले 464605 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 9 एवं 10 मई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में 17 जनपदों-आगरा, अलीगढ, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं वाराणसी के प्रस्तावित 319 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

9 मई की परीक्षा का विवरण

प्रथम पाली (सुबह 9.30 से 11.30 बजे)
द्वितीय पाली (दोपहर 2.30 से 4.30 बजे)
विषय कोड-विषय का नाम
विषय कोड-विषय का नाम
03 - भौतिक विज्ञान (Physics)
07 - अंग्रेजी (English)
04 - जीव विज्ञान (Biology)
12 - कृषि (Agriculture)
21 - गृह विज्ञान (Home Science)
19 - वाणिज्य (Commerce)
10 - इतिहास (History)
08 - समाजशास्त्र (Sociology)
13 - शिक्षा शास्त्र (Education)
14 - मनोविज्ञान (Psychology)

Also read HP TET June 2026: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, पात्रता मानदंड, एग्जाम शेड्यूल

10 मई की परीक्षा का विवरण

प्रथम पाली (सुबह 9.30 से 11.30 बजे)
द्वितीय पाली (दोपहर 2.30 से 4.30 बजे)
विषय कोड-विषय का नाम
विषय कोड-विषय का नाम
01 - नागरिक शास्त्र (Civics)
02 - रसायन विज्ञान (Chemistry)
06 - गणित (Mathematics)
05 - भूगोल (Geography)
09 - अर्थशास्त्र (Economics)
11 - हिंदी (Hindi)
15 - संस्कृत (Sanskrit)
16 - कला (Arts)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications