Trusted Source Image

HPSC HCS Prelims Result 2026: एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट hpsc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 4, 2026 | 08:31 AM IST | 1 min read

एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपने अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटव्यू के लिए बुलाया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटव्यू के लिए बुलाया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब दोनों पेपरों की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ-साथ आयोग ने दोनों पेपरों - सामान्य अध्ययन (पेपर I) और सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (सीएसएटी) पेपर II - की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है। हरियाणा सिविल सेवा (एग्जिक्यूटिव ब्रान्च) और अन्य संबद्ध सेवाओं के पदों के लिए प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी।

HPSC HCS Pre Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।
  3. एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब स्क्रीन पर उपलब्ध रिजल्ट पीडीएफ फाइल खोलें।
  5. अब अपना रोल नंबर, अंक और योग्यता स्थिति चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

HPSC HCS Pre Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स

  1. परीक्षा का नाम
  2. रोल नंबर
  3. आवेदन संख्या
  4. कैटेगरी
  5. सब-कैटेगरी
  6. सामान्य अध्ययन में अंक (100 में से)
  7. CSAT में अंक (100 में से)

Also read MP Polytechnic Admission 2026-27: एमपी पॉलिटेक्निक एडमिशन राउंड 1 पंजीकरण 4 मई से शुरू, काउंसलिंग शेड्यूल जारी

HPSC HCS Mains 2026: एचपीएससी एचसीएस मेंस विवरण

एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में छह वर्णनात्मक प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें अंग्रेजी और हिंदी तथा सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र शामिल हैं।

एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके 75 अंक होंगे। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications