Santosh Kumar | May 1, 2026 | 10:12 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए एईडीओ तथा विज्ञापन संख्या 108/2025 के अंतर्गत 23 अप्रैल को आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित परीक्षा, रद्द कर दी गई हैं।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) भर्ती परीक्षा को रद्द करने का एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अनियमितताओं के कारण इस परीक्षा को रद्द किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत 935 पदों पर नियुक्तियां की जानी थीं, जिसके लिए लगभग 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
एग्जाम के दौरान आयोग ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस के इस्तेमाल जैसी अनुचित गतिविधियों को अंजाम देने या उनकी साजिश रचने वाले असामाजिक तत्वों और उम्मीदवारों के खिलाफ एफआईआर और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की है।
साथ ही, 32 उम्मीदवारों को कदाचार का प्रयास करने अथवा परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश रचने के आरोपों के चलते आयोग द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के दौरान ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह संकेत मिले कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ या वायरल हुआ। परीक्षा के किसी भी सेट की किसी भी सीरीज का कोई भी प्रश्न पत्र बरामद नहीं हुआ।
दर्ज की गई एफआईआर, विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों, तथा अन्य ऐसे ही स्रोतों के आधार पर, परीक्षा के आयोजन के दौरान कुछ केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता से समझौता करने के प्रयास किए गए।
ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए एईडीओ तथा विज्ञापन संख्या 108/2025 के अंतर्गत 23 अप्रैल को आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित परीक्षा, रद्द कर दी गई हैं।
आरएसएसबी सीईटी में अब नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि, इस परीक्षा के पिछले संस्करणों में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, लेकिन अब यह बदलाव लागू किया जा रहा है। बोर्ड जल्द ही एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके इस बदलाव की पुष्टि करेगा।
Santosh Kumar