UP Homeguard PET: 15 सितंबर से होगा यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट, 13 को जारी होंगे संशोधित प्रवेश पत्र
Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 09:03 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि और संशोधित एडमिट कार्ड डेट घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट 15 सितंबर 2026 से आयोजित किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र 13 सितंबर 2026 को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Homeguard PET Admit Card 2025: पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की संशोधित तिथियों के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से नया संशोधित एडमिट कार्ड ही साथ लाना होगा।
UP Homeguard PET 2025: हेल्पलाइन नंबर और निर्देश
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या या कठिनाई आती है, तो वे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आगे की किसी भी अपडेट या महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल