UP Home Gaurd Recruitment 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती आवेदन पत्र सुधार विंडो 18 से 21 दिसंबर तक रहेगी सक्रिय
Saurabh Pandey | December 17, 2025 | 07:02 PM IST | 2 mins read
यूपी में होमगार्ड्स को ड्यूटी के लिए बुलाए जाने पर शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। वर्तमान में प्रतिदिन ड्यूटी पर उपस्थित रहने पर 600 रुपये ड्यूटी भत्ता तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता निर्धारित है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 18 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 सुबह 6 बजे तक आवेदन फॉर्म की त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन किए जाने का अवसर प्रदान किए जाने के विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त हो रहे आग्रहों के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 18 दिसंबर को सुबह 6 बजे से 21 दिसंबर 2025 को सुबह 6 बजे तक आवेदन पत्र में संशोधन किए जाने के लिए मात्र एक अवसर प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।
UP Home Guard Exam 2025: परीक्षा पैटर्न
यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की तिथियों और समय की सूचना यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 100 नंबरों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा ओएमआर आंसर शीट पर होगी। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के चार विकल्प होंगे। अभ्यर्थी को उनमें से किसी एक सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर विकल्प को चुनना होगा।
UP Home Guard Exam 2025: आंसर की
यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के सभी प्रश्न / उत्तर विकल्प हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में होगें। किसी संशय की स्थिति में अंग्रेजी भाषा में अंकित प्रश्न / उत्तर विकल्प मान्य होगा। लिखित परीक्षा के बाद यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी तथा प्रश्नों एवं उत्तर विकल्पों के बारे में अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी, जिस पर अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां ऑन लाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
UP Home Guard Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
UP Home Guard Bharti 2025: ड्यूटी भत्ता
यूपी में होमगार्ड्स को ड्यूटी के लिए बुलाए जाने पर शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। वर्तमान में प्रतिदिन ड्यूटी पर उपस्थित रहने पर 600 रुपये ड्यूटी भत्ता तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच