UP DElEd Result: यूपी डीएलएड सेमेस्टर 1, 3 का रिजल्ट btcresult.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | February 26, 2026 | 06:12 PM IST | 1 min read
यूपी डीएलएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने यूपी डीएलएड (बीटीसी) प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। पिछले वर्ष के अंत में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल btcresult.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उनके पास अगले सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेकर पास होने का मौका रहेगा। इसके साथ ही उम्मीदवार अगले 1 महीने तक स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी का मौका केवल एक बार ही दिया जाएगा।
UP DElEd Result: स्कोरकार्ड विवरण
- छात्र का पूरा नाम और रोल नंबर
- नामांकन संख्या और जन्म तिथि
- अभिभावक का नाम
- विषयवार प्राप्त अंक
- कुल अंक और प्रतिशत
- पास/अनुत्तीर्ण स्थिति
- बैक पेपर की स्थिति (यदि लागू हो)
- परीक्षा केंद्र का विवरण और शहर
UP DElEd Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल btcresult.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "यूपी डीएलएड प्रथम या तृतीय सेमेस्टर परिणाम 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और नामांकन संख्या दर्ज करें।
- अब सबमिट या रिजल्ट देखें बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब सभी विवरणों की जांच करें, पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
UP DElEd Result: उम्मीदवारों के आंकड़े
डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर में रजिस्टर्ड 1,84,576 उम्मीदवारों में से 1,01,279 यानी 57 प्रतिशत छात्र फेल हो गए हैं, जबकि केवल 43 प्रतिशत (78,125) ही उत्तीर्ण हो सके। शेष छात्रों में 3,525 अनुपस्थित रहे, 1,334 का परिणाम अपूर्ण है, 309 का परिणाम रोका गया और 4 छात्र अनुचित साधनों के प्रयोग में पकड़े गए।
डीएलएड 2023 बैच के तीसरे सेमेस्टर का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां रजिस्टर्ड 1,44,493 में से 1,42,973 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,10,264 यानी 77 प्रतिशत प्रशिक्षु सफल रहे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार