UPCATET 2024: यूपीसीएटीईटी के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि आज, कल से कर सकेंगे आवेदन में सुधार
Abhay Pratap Singh | May 8, 2024 | 10:11 AM IST | 2 mins read
यूपी संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदकों को 1,350 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ (एसवीपीयूएटी मेरठ) द्वारा आज यानी 8 मई को यूपी संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीसीएटीईटी) 2024 के लिए शुल्क भुगतान विंडो बंद कर दी जाएगी। वहीं, यूपीसीएटीईटी 2024 के लिए आवेदन करेक्शन विंडो कल से खोल दी जाएगी।
यूपीसीएटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाकर शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए यूपीसीएटीईटी 2024 आवेदन सुधार विंडो 9 मई से 14 मई तक खुली रहेगी।
UPCATET के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 1,350 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,100 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPCATET 2024 परीक्षा 11 और 12 जून को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए यूपीसीएटीईटी एडमिट कार्ड 27 मई 2024 को जारी किया जाएगा। यूपीसीएटीईटी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
यूपी संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा परिणाम 22 जून 2024 को घोषित किया जाएगा। यूपीसीएटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी। यूपीसीएटीईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के अलावा UPCATET के माध्यम से योग्य उम्मीदवार बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, चंद्र शेखर आजाद विश्वविद्यालय और महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित यूपी के कुल 5 कृषि यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकते हैं।
UPCATET 2024: शुल्क भुगतान कैसे करें?
यूपीसीएटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर शुल्क का भुगतान कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध लॉगिन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद साइन-इन बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच