Trusted Source Image

NSSNET 2026: नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

Abhay Pratap Singh | February 25, 2026 | 10:43 PM IST | 1 min read

नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।

एनएसएसएनईटी 2026 परीक्षा पेन एवं पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनएसएसएनईटी 2026 परीक्षा पेन एवं पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet के माध्यम से 25 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 6 और कक्षा 7 में दाखिले के लिए नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 10 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर में एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन एनएसएसएनईटी 2026 में मिले स्कोर के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।

Navayug School Admission 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके नवयुग स्कूल प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/nssnet/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एनएसएसएनईटी 2026 पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also readCBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के प्रश्नपत्रों में असमानता का आरोप, ग्रेस अंकों की मांग

Navayug School Sarojini Nagar Entrance Test 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नवयुक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन25 फरवरी से 18 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक
आवेदन सुधार प्रक्रिया20 से 21 मार्च, 2026 तक
परीक्षा पैटर्न
एमसीक्यू
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट
परीक्षा मोडपेन एवं पेपर (ओएमआर)
परीक्षा का माध्यमअंग्रेजी व हिंदी
परीक्षा तिथि10 अप्रैल, 2026
परीक्षा समयसुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
परीक्षा शहरएग्जाम सेंटर नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) एरिया में होगा।
परीक्षा शुल्कछूट दी गई है
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications