Saurabh Pandey | February 25, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा, 2025 में सफल उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) के लिए आयोग द्वारा अलग से कोई लिखित समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी द्वारा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम रिजल्ट पीडीएफ लिस्ट में शामिल हैं, वे इंटरव्यू के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू की तिथियों की सूचना यथाशीघ्र दी जाएगी, जो संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धोलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाएगा।
पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का कार्यक्रम और ई-कॉल लेटर पत्र जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों को अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने में असमर्थता हो, वे तुरंत आयोग के कार्यालय से पत्र/ईमेल या फोन नंबर 011-23385271, 011-23381125, फैक्स नंबर 011-23387310, 011-23384472 या ईमेल (soexam9-upsc@gov.in) के माध्यम से संपर्क करें।
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा, 2025 में सफल उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) के लिए आयोग द्वारा अलग से कोई लिखित समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
यूपीएससी आईएफएस मेंस में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तिथि और समय में परिवर्तन के लिए उम्मीदवारों को सूचित किए गए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवश्यक दस्तावेज पहले ही अपलोड कर दी है और जिनके पास अपडेट के लिए कोई जानकारी नहीं है, उन्हें भी लॉगिन करना होगा और अंत में विवरण सत्यापित करने के बाद सबमिट करना होगा ताकि इंटरव्यू के लिए ई-समन पत्र प्राप्त हो सके।
Also read SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती पंजीकरण शुरू, sbi.bank.in से करें आवेदन
यूपीएससी आईएफएस परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी और वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।