Trusted Source Image

SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट का इंतजार, ऑफिशियल वेबसाइट, मेरिट लिस्ट जानें

Saurabh Pandey | February 25, 2026 | 05:59 PM IST | 1 min read

जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2026 के कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे अगले चरण यानी एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

कर्मचारी चयन आयोग रिजल्ट के साथ-साथ एसएससी सीएचएसएल मेरिट सूची भी जारी करेगा।  (आधिकारिक वेबसाइट)
कर्मचारी चयन आयोग रिजल्ट के साथ-साथ एसएससी सीएचएसएल मेरिट सूची भी जारी करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) द्वारा जल्द ही एसएससी सीएचएसएल टियर 1 के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना क्रेडेंशियल दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का स्कोरकार्ड उत्तीर्ण और अपात्र उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग घोषित किया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2026 के कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे अगले चरण यानी एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

SSC CHSL Result 2026: रिजल्ट विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. उम्मीदवार का क्रमांक भरें
  3. पिता का नाम
  4. माता का नाम
  5. श्रेणी
  6. आवेदन किए गए पद का नाम

Also read CGPSC Interview Call Letter 2026: सीजीपीएससी सुपरिटेंडेंट इंटरव्यू कॉल लेटर जारी; डीवी, साक्षात्कार तिथि जानें

SSC CHSL Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. अब एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम 2025-26 लिंक खोलें।
  3. सीएचएसएल टैब चुनें और एसएससी सीएचएसएल परिणाम विकल्प खोजें।
  4. अब परिणाम लिंक को खोलें और पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
  5. एसएससी परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

SSC CHSL Tier 1 Result 2026: मेरिट सूची

कर्मचारी चयन आयोग रिजल्ट के साथ-साथ एसएससी सीएचएसएल मेरिट सूची भी जारी करेगा। मेरिट सूची में उन आवेदकों के रोल नंबर जैसी जानकारी शामिल होगी, जो श्रेणीवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा के लिए चयनित होते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications