Abhay Pratap Singh | February 25, 2026 | 03:32 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी सुपरिटेंडेंट इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अधीक्षक (बाल देखरेख संस्थान) परीक्षा 2025 के तहत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र उम्मीदवारों के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से सीजीपीएससी सुपरिटेंडेंट इंटरव्यू कॉल 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी सुपरिटेंडेंट इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कुल 141 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन साक्षात्कार तिथि से एक दिन पहले किया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, इंटरव्यू 10 और 11 मार्च को तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 और 10 मार्च, 2026 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। डीवी/इंटरव्यू में शामिल होने के लिए शिफ्ट-1 के लिए सुबह 8:30 बजे और शिफ्ट-2 के लिए दोपहर 12:30 बजे तक आयोग कार्यालय पर उपस्थित हों।
Also readCG Vyapam Group 3 Admit Card 2026: सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
आयोग ने कहा कि, “दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” सीजीपीएससी सुपरिटेंडेंट इंटरव्यू/ डीवी शेड्यूल में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रथम व द्वितीय पाली का समय और दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार की तिथि जैसे विवरण शामिल हैं।
साक्षात्कार के चयनित उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। सीजीपीएससी सुपरिटेंडेंट 2025 परीक्षा का परिणाम 6 फरवरी, 2026 को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
सीजीपीएससी सुपरिटेंडेंट इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: