Trusted Source Image

CG Vyapam Group 3 Admit Card 2026: सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | February 23, 2026 | 06:32 PM IST | 2 mins read

सीजी व्यापम ग्रुप 3 हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी डीटीपी ऑपरेटर व ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर 2026 परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी डीटीपी ऑपरेटर व ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर 2026 परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 23 फरवरी को मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत समूह 3 डीटीपी ऑपरेटर व ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (MIII25) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सीजी व्यापम ग्रुप 3 परीक्षा 1 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी व्यापम ग्रुप 3 हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

CG Vyapam DTP Operator Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर व ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर परीक्षा 2026 कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
ग्रुप 3 - डीटीपी ऑपरेटर
ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर
1 मार्च, 2026
(रविवार)
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक01

Also readCGPSC Court Manager Mains 2026: सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट जानें

परीक्षा मंडल ने कहा कि परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से पहचान और फ्रिक्सिंग के बाद प्रवेश की अनुमति दी जा सके। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए सीजी व्यापम पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

CG Vyapam DTP Operator Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी व्यापम ग्रुप 3 एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications