Trusted Source Image

UGC Fake University List 2026: यूजीसी ने 32 फर्जी विवि की सूची की जारी, यूपी के 4 संस्थानों के नाम भी शामिल

Abhay Pratap Singh | February 22, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read

यूजीसी फेक यूनिवर्सिटी 2026 सूची के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक फेक यूनिवर्सिटी में 12 संस्थान शामिल हैं।

छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2-2 फेक यूनिवर्सिटीज हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2-2 फेक यूनिवर्सिटीज हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर में संचालित 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है, जिसमें यूपी के 4 संस्थानों के नाम भी शामिल हैं। यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को इन संस्थानों में प्रवेश न लेने की सलाह दी है, क्योंकि इन विवि से प्राप्त डिग्रियां नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए मान्य नहीं होंगी।

यूजीसी फेक यूनिवर्सिटी 2026 सूची के अनुसार, दिल्ली में सबसे अधिक 12 और इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 फर्जी विश्वविद्यालय हैं। छह राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2-2 फेक यूनिवर्सिटीज हैं।

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान में 1-1 फर्जी विश्वविद्यालय है। आयोग ने छात्रों को प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले किसी भी संस्थान की मान्यता स्थिति की जांच करने के लिए कहा है।

नवीनतम नोटिस में आयोग ने कहा है कि इन संस्थानों को केंद्र सरकार या किसी भी राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं है। इसने यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) और 3 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि ऐसे संस्थानों द्वारा प्रदान की गई डिग्रियों की कोई कानूनी वैधता नहीं है।

Also readJob Scams in Haryana: हरियाणा में नौकरियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस पर पुलिस ने की पानी की बौछार

UGC Fake Universities 2026: यूजीसी फेक यूनिवर्सिटी 2026

नीचे सारणी में भारत भर में राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जांच सकते हैं:

प्रदेशसंस्थानों के नाम
दिल्ली
  1. वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)
  2. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
  3. ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी
  4. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  5. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  6. वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  7. एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
  8. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  9. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
  10. अध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी)
  11. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
  12. माउंटेन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
उत्तर प्रदेश
  1. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज
  2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अलीगढ़
  3. भारतीय शिक्षा परिषद्, लखनऊ
  4. महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय, नोएडा
आंध्र प्रदेश
  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
  • बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
कर्नाटक
  • सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
  • ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
केरल
  • इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM) कोझिकोड
  • सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्र
  • राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
  • नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
पुदुचेरी
  • उषा लच्छुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  • श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
पश्चिम बंगाल
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
  • इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
अरुणाचल प्रदेश
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
हरियाणा
  • मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद
झारखंड
  • दक्ष विश्वविद्यालय (व्यावसायिक एवं जीवन कौशल शिक्षा), रांची
राजस्थान
  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, भिवाड़ी
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications