Trusted Source Image

RBI Office Attendant Admit Card 2026: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड rbi.org.in पर आज, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | February 22, 2026 | 04:17 PM IST | 1 min read

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

आरबीआई कार्यालय परिचारक परीक्षा 28 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरबीआई कार्यालय परिचारक परीक्षा 28 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से आज ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आयोजित परीक्षा के लिए हाल टिकट जारी कर दिया है। बैंक की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी ओए हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में आवेदक का नाम, रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित निर्देश जांच सकते हैं।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट हाल टिकट के साथ अभ्यर्थियों को एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी आदि लाना होगा, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readUP Police Typing Test Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

आरबीआई कार्यालय परिचारक परीक्षा 28 फरवरी से 1 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में दो चरण ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में तर्क, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और संख्यात्मक योग्यता से 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। इस भर्ती के तहत कुल 572 पदों को भरा जाएगा।

RBI Office Attendant 2026 Admit Card Link: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरबीआई ऑफिसर अटेंडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक opportunities.rbi.org.in पर विजिट करें।
  • ‘करंट वैकेंसी’ के भीतर ‘कॉल लेटर’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • हाल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications