Trusted Source Image

UP Police Typing Test Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 16, 2026 | 07:49 AM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट 2026 का आयोजन 21 और 22 फरवरी को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट 2026 का आयोजन 21 और 22 फरवरी को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट uppbpb.gov.in पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, “दिनांक 21.02.2026 एवं 22.02.2026 को प्रस्तावित कंप्यूटर टंकण परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर दिनांक 15.02.2026 को अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।”

Also readUP Police Shorthand Test 2026: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई शॉर्टहैंड टेस्ट 28 फरवरी को होगा, एडमिट कार्ड डेट जानें

यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट में हिंदी टाइपिंग टंकण की गति न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट तथा अंग्रेजी टाइपिंग की गति न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट निर्धारित है। यूपी पुलिस एसआई एएसआई टाइपिंग टेस्ट 2026 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

टाइपिंग टेस्ट का आयोजन गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और प्रयागराज में किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 921 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UP Police SI Typing Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी पुलिस एसआई टाइपिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications