Trusted Source Image

IIT Mandi Internship Programme 2026: आईआईटी मंडी ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए छात्रों से मांगे आवेदन

Abhay Pratap Singh | February 15, 2026 | 06:31 PM IST | 1 min read

आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है।

आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 25 मई से शुरू होगी। (इमेज-आधिकारिक एक्स/आईआईटी मंडी)
आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 25 मई से शुरू होगी। (इमेज-आधिकारिक एक्स/आईआईटी मंडी)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी (IIT Mandi) ने अपने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 (Summer Internship Program 2026) के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट academics.iitmandi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंडों के अनुसार, बीटेक व बीई के अंतिम वर्ष से पहले के छात्र और स्नातकोत्तर छात्र आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। दो महीने का इंटर्नशिप कार्यक्रम 25 मई से शुरू होकर 24 जुलाई को समाप्त होगा। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आईआईटी मंडी के आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, “इंटर्नशिप कार्यक्रम विभिन्न हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विश्लेषण उपकरणों के साथ व्यावहारिक अनुसंधान प्रशिक्षण प्रदान करता है।”

Also readIIT-K Golden Jubilee Reunion: आईआईटी कानपुर को गोल्डन जुबली रीयूनियन में 1976 बैच से 13.40 करोड़ रुपये मिले

चयनित इंटर्न आईआईटी मंडी के संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगे। साथ ही, आवेदकों को संभावित पर्यवेक्षक के कार्यक्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

IIT Madras Summer Fellowship Programme 2026 -

आईआईटी मद्रास ने आईआईटी के बाहर के छात्रों के लिए अपने समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। कैंडिडेट iitm.ac.in पर 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस फेलोशिप प्रोग्राम के तहत प्रति माह 15 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को यात्रा और रहने-खाने का खर्च इंटर्न को स्वयं वहन करना होगा। इंटर्न का चयन स्कूलों या केंद्रों द्वारा द्वारा उनकी योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अपने संस्थान से अनुशंसा पत्र/प्रमाण पत्र (NOC) की व्यवस्था करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications