Abhay Pratap Singh | February 15, 2026 | 04:55 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी का आयोजन दो चरणों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।

नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, मुंबई ने एमएएच सीईटी (MAH CET) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। एलएलबी, बीएड-एमएड एकीकृत पाठ्यक्रम और बीपीएड सहित अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर 28 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
एमएएच सीईटी 2026 पंजीकरण के लिए राज्य CET सेल ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के लिए अपना अपार आईडी (APAAR ID) अनिवार्य कर दिया है। एमएएच सीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 पंजीकरण के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 है।
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, तीन (03) वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा 1-2 अप्रैल को कराई जाएगी, जबकि सीईटी बीपीएड परीक्षा 4 अप्रैल, 2026 को होगी। वहीं, एमएएच बीएड-एमएड एकीकृत पाठ्यक्रम की परीक्षा 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। एमएचटी सीईटी का आयोजन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) सीबीटी मोड में कराई जाएगी।
परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) समूहों के लिए आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 11 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 के बीच निर्धारित है, जबकि दूसरा चरण 10 मई से 17 मई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं और पंजीकरण पूरा करें। आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें। उम्मीदवार एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित अपडेट के लिए पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करें।
इस बीच, महाराष्ट्र प्रशासन ने 10 जनवरी से एमएएच एमएचटी सीईटी (MAH-MHT CET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एमएएच एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org है।
आइसा ने एक बयान में दावा किया कि यूजीसी नियमों को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और उसके कार्यकर्ताओं ने तब हस्तक्षेप किया जब यूट्यूबर ने कथित तौर पर व्यवधान उत्पन्न किया और मौके पर मौजूद एक पत्रकार से बहस की।
Press Trust of India